Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

लोकथात महोत्सव 2026 की पहली सांस्कृतिक संध्या में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। लोक संस्कृति, परंपरा और लोक कलाओं को समर्पित लोकथात महोत्सव 2026 के प्रथम दिवस की रात्रि सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र व गोवा के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

ADVERTISEMENTS

उनके महोत्सव में पहुंचने पर आयोजकों एवं क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर लोक संस्कृति की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राजाजी टाइगर रिजर्व में सफारी का रोमांच होगा महंगा, शुल्क में 10% बढ़ोतरी का प्रस्ताव; महावतों व आउटसोर्स कर्मियों को मिली बड़ी सौगात

लोकथात महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और लोक कलाकारों को मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। महोत्सव में स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है।

यह आयोजन दिवंगत लोकगायक प्रहलाद मेहरा की स्मृति को समर्पित है, जिनका उत्तराखंड की लोक संस्कृति और संगीत में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

इस दौरान लोक गायक कमल मेहरा, प्रदीप बिष्ट, नीरज मेहरा, लखन मेहता, नवीन पपोला, पान सिंह मेवाड़ी, गोपाल जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों का आयोजक मंडल की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान: 66 राइडर्स के साथ शुरू हुआ हिमालयन MTB चैलेंज-2026, कैबिनेट मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें