

भीमताल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भीमताल में मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी को दो सूत्रीय मांग पर दिया गया है।
ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने यह ज्ञापन सौंपा है ,जनपद नैनीताल के विकास खंड भीमताल में चल रही महत्वपूर्ण जमरानी बांध परियोजना में बिजली उत्पादन की व्यवस्था शुरू करने के लिए ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर विशेष अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा है कि बिजली उत्पादन से राज्य को बड़ा फायदा होगा। नैनीताल के भीमताल विकास खंड में लगभग ₹3808 करोड़ की लागत से जमरानी बांध परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
इस विशाल परियोजना में बिजली उत्पादन शुरू करने के लिए यानी लगभग ₹150 करोड़ की अतिरिक्त राशि की आवश्यकता है।
बिजली उत्पादन क्षमता से स्थानीय स्तर और राजस्व को भी लाभ मिल सकेगा। बिजली उत्पादन शुरू होने से न केवल स्थानीय स्तर पर ऊर्जा की कमी दूर होगी, बल्कि राज्य सरकार को प्रतिवर्ष राजस्व का सीधा लाभ मिलेगा।
इसके अलावा, इस पहल से स्थानीय निवासियों और राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के कई नए अवसर भी पैदा होंगे। इसके साथ ही क्षेत्र पंचायत में सचिव की वर्तमान व्यवस्था को यथावत बनाए रखने की माग की।
ज्ञापन सौंप कर ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने सीएम पुष्कर धामी को पूरी स्थिति से भी अवगत कराया। इस अवसर पर सीएम ने आश्वासन दिया कि वह जल्द इस पर चर्चा करके जल्द निर्णय लेंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *इकलौता चिराग़ बुझ गया*! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *सीपीपी लालकुआं में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया*! पढ़ें लालकुआं अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखण्ड की संस्कृति और जीवन शैली का प्रकृति के साथ गहरा जुड़ाव*! सीएम *पुष्कर धामी* सहित कई ने अपनी मां के नाम लगाया पेड़! पढ़ें : भीमताल अपडेट…