Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *इकलौता चिराग़ बुझ गया*! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

बिंदुखत्ता। यहां के एक युवक की दुखद मौत का समाचार मिला है जिससे समूचे इंद्रानगर में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार पुणे के प्रतिष्ठित होटल में मास्टरशेफ के रूप में कार्यरत इंद्रानगर प्रथम बिंदुखत्ता निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त विवरण के अनुसार पुणे के प्रतिष्ठित होटल में मास्टर सेफ के रूप में कार्यरत मनीष जोशी पुत्र एलडी जोशी 31 वर्ष इंदिरा नगर प्रथम निवासी गत सांय होटल में अपनी ड्यूटी पूरी कर रात को अपने कमरे में बाइक से जा रहा था कि इसी दौरान सड़क में एक डंपर ने उसे बुरी तरह कुचल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘विकसित उत्तराखण्ड-यात्रा जारी है’: सीएम धामी ने उद्यमियों, नवाचारकर्ताओं और प्रगतिशील किसानों से किया सीधा संवाद

जिसे राहगीरों द्वारा पुणे के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कर उसे एंबुलेंस द्वारा बिंदुखत्ता भिजवा दिया है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार देर रात्रि मृतक युवक का शव उसके घर पहुंच जाएगा, तथा प्रातः उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा, मृतक मनीष पांच बहनों का इकलौता भाई था, तथा अभी तक अविवाहित था। उक्त घटना से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

इस खबर को सुनकर विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी, भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी, चंद्रशेखर पाण्डेय, भाजपा नेता दीपक जोशी, कांग्रेस नेता प्रमोद कलौनी, पूर्व यूसीडीएफ निदेशक भगवान धामी, वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह विष्ट, गोविंद बल्लभ भट्ट सहित अनेक लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  IND vs WI: बेंगलुरु में बारिश ने फेरा रोमांच पर पानी, पांचवां टी20 मुकाबला रद्द; 2-2 की बराबरी पर छूटी सीरीज
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें