Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Breking news: भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने कहा बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी जरूरी! पढ़ें कहां किया वार्षिकोत्सव में संबोधन…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल/मेहरागांव। विश्वकुलम स्कूल वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनछात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक गतिविधियों एवं उनकी रुचि अनुसार ढालना आवश्यक डॉo हरीश सिंह बिष्ट भीमताल मेहरागांव विश्वकुलम द ग्लोबल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘वार्षिकोत्सव’ का अत्यंत उत्साह के साथ आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉo हरीश सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि चेयरमैन पंकज कुमार विद्यालय प्रबंधक डॉ दिनेश पांडे द्वारा दीप प्रज्वलनऔर सरस्वती वंदना के साथ हुई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज*गौला/नन्धौर नदी में बाढ़ सुरक्षा योजना, हल्द्वानी-लालकुआं के मध्य *रेलवे क्रॉसिंग* पर सेतु निर्माण योजना (रुपए 49.47 करोड़ मंजूर*! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी ने कितनी विधानसभाओं के विकास पर ली बैठक और क्या दिए निर्देश...

सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों ने रंगारंग लोक नृत्य, देशभक्ति नाटक , कुमाऊनी परंपरा ,महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, योग की शानदार प्रस्तुतियां दीं।

विद्यालय के प्रबंधक ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी, जिसके बाद मेधावी छात्रों को शैक्षणिक और खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में छात्रों विद्यालय परिवार अभिभावकों को वार्षकोत्सव की शुभकामनाएं दी छात्रों के अनुशासन और प्रतिभा की सराहना की।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक हैं। बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार ढालने पर जोर दिया। नशे से दूर रहने की अपील की विशिष्ट अतिथि सीमा टम्टा द्वारा वार्षिकोत्सव की सभी को शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  ढोल नगाड़ो के साथ 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया तड़ीपार

बच्चों को खेल एवं शारीरिक विकास पर जोर दिया स्कूल के प्रबंधक डॉ दिनेश पांडे ने अतिथिगणों सभी शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति प्रस्तुति राष्ट्रगान के साथ हुआ संचालन मोनिका नयाल एवं मांसी बिष्ट द्वारा किया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रकाश आर्य, पुष्पा आर्य,प्रदीप कुमार, मीनाक्षी टम्टा, बीडीसी कुo शालिनी,मोहित कुमार, सभासद शुभम नैनवाल,पूर्व चेयरमैन भवाली संजय वर्मा सुजान रजवार, बीरू मेहरा, नवीन क्वीरा, कमल कुल्याल, धीरू जीना सहित अन्य जनप्रतिनिधि अभिभावक शिक्षक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें