Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

Breking news: जन-जन की सरकार* जन-जन के द्वार* अभियान लगातार गति पकड़ रहा! पढ़ें धामी सरकार की पहल पर 22 दिसंबर को कहां लगेगा शिविर…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार की जन-समर्पित एवं समाधान-केंद्रित कार्यशैली के तहत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान लगातार गति पकड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS

इसी कड़ी में दिनांक 22 दिसंबर, 2025 को विकासखंड धारी में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दो आरोपी जिला बदर तो दो के नोटिस रद्द*! पढ़ें ~ नैनीताल अपडेट...

यह शिविर हिमगिरि स्टेडियम, लेटीबूंगा में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु टम्टा द्वारा की जाएगी।

शिविर में ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी, आवेदन, शिकायत निस्तारण, पात्रता मार्गदर्शन एवं विभागीय सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

विशेष रूप से कृषि, पशुपालन, उद्यान, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, आयुष, शिक्षा, राजस्व, ग्राम्य विकास, बैंक/वित्तीय संस्थानों की सेवाओं पर फोकस रहेगा।

जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि वे शिविर में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें, जिससे सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *संघर्ष हमारा राजस्व गांव हमारा*! नारे के तहत पदयात्रा जारी! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट...vdo

यह बहुद्देशीय शिविर सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में एक सशक्त पहल है, जो “जन-जन की सरकार” की अवधारणा को साकार करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें