
शांतिपुरी। यहां बारह घर प्रांगण में रविवार को एक दिवसीय दानपुर महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया जिसमें दानपुर की संस्कृति और दानपुर के उत्पादों का स्टाल के माध्यम से प्रदर्शन किया गया।
महोत्सव का यह तीसरा वर्ष है इसके आयोजक मंडल संयोजक भूपेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया इस महोत्सव का उद्देश्य दानपुर की संस्कृति और बोली भाषा, परम्परागत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को संजो कर रखना है।
सर्वप्रथम मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद मेले का शुभारंभ किया गया तथा पंच नाम देवताओं के नाम पांच दीपक प्रज्वलित कर लोक गायक स्वर्गीय प्रहलाद मेहरा के पुत्र की वंदना कार्यक्रम से रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें दानपुर के सभी नामचीन ब्लॉगर गीतकार और रंगकर्मी भी यहां पहुंचे थे।
इस दौरान कुमाऊं के उत्पादों की भी यहां स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई थी इसके अलावा रक्तदान शिविर भी लगाया गया था जिसमें सर्वप्रथम अजय कोरंगा उर्फ हुकम ने रक्तदान किया।
महोत्सव में दानपुर के अधिकांश महिला पुरुषों ने प्रतिभाग कर अपनी परम्परागत संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का संकल्प दोहराया। आयोजकों ने बताया जिस जगह महोत्सव हो रहा है पहले यहां दानपुर से कुल 12 परिवार आए थे इसलिए इस जगह का नाम 12 घर कहा जाता है।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *नंदा देवी महोत्सव को लेकर प्रशासन ने ली बैठक*! पढ़ें~ कितने दिन चलेगा महोत्सव…
ब्रेकिंग न्यूज: #कालाढूंगी में #खाद्य विभाग# की #छापेमारी# से मचा हड़कंप#! पढ़ें ~क्या दिए निर्देश…
ब्रेकिंग न्यूज: *स्वास्थ सेवा दुरुस्त करने के लिए धरना प्रदर्शन*! पढ़ें ~ रामनगर अपडेट…vdo