

बिंदुखत्ता। यहां समूचे क्षेत्र में नशे का कारोबार चरम पर चल रहा है। स्थानीय पुलिस ने गत दिवस गांधीनगर के एक युवक को सात ग्राम से अधिक स्मैक सहित गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार हर गाँव में अवैध शराब, चरस, स्मैक का कारोबार चरम सीमा में चल रहा है। बिंदुखत्ता पुलिस ने स्मैक सहित जिस युवक को पकड़ा है उसने बताया वह गांव के युवकों को होम डिलीवरी करता था।
इधर लोगों ने बताया गांधीनगर में फिर से चरस की तस्करी तेज हो गई है तो तिवारीनगर सहित कई ग्रामों में नशे की होम डिलीवरी चल रही है।
लोगों ने कहा है इस नशे ने क्षेत्र की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर दिया है लेकिन इन तस्करों पर अब तक लगाम नहीं लग सकी है। धोराडाम से प्रतिदिन हजारों लीटर कच्ची शराब बिंदुखत्ता पहुंच रही है जिससे रावत नगर, गोला गेट सहित दर्जनों लोग इस कारोबार में लिप्त हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
बिंदुखत्ता में श्रम विभाग के कैंप की झूठी खबर से जुटीं महिलाएं, अब इस दिन लगेगा कैंप… देखें वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज: *गौला नदी किनारे रहने वाले कर रहे रातों को जागरण*! भू कटाव तेज! पढ़ें ~ बिंदुखत्ता अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक में संक्रामक रोग बेकाबू*! पढ़ें ~ भीमताल ब्लॉक अपडेट…