Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *तो क्या बिंदुखत्ता को नशे में डुबोकर मारने का हो गया अनुबंध! पढ़ें प्रधान संपादक *जीवन जोशी* की अपनी बात…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

बिंदुखत्ता/लालकुआं। इस पहाड़ी बाहुल क्षेत्र में जिस तरह नशे का प्रचलन बढ़ गया और घर घर नशा पहुंच रहा है उसे देख लगता है कि बिंदुखत्ता की होनहार पीढ़ी को बर्बाद करने का किसी ने अनुबंध कर लिया है! स्मैक यहां धड़ल्ले से पहुंच रही है! चरस गांजा कच्ची शराब पक्की शराब जो चाहिए उधार भी घर पहुंच रही है!

ADVERTISEMENTS

कच्ची शराब की तो मानो गंगा बह रही है! पक्की शराब घर घर पहुंच रही है! चरस गांजा शराब दो किलोमीटर रेल लाइन की पहचान बनती जा रही है! गौला गेट में तो समझो कच्ची का सरकारी ठेका जैसा चल रहा है! नशे ने यहां घरलू उद्योग मानो खोल दिया है!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जेल में बंदियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर खास अपडेट*...

यहां गांव की बाजार में कभी नशा नहीं बिकता था लेकिन आज कई समानांतर भट्ठियां मानो गैर सरकारी चल रही हैं! सबको सबकुछ पता है लेकिन कोई रोकने वाला नहीं दिख रहा है!

मतलब बिंदुखत्ता को नशे में डुबोकर मार डालो अभियान चरम पर चल रहा है! वहीं चाय पर चर्चा सब करते हैं कई संगठन चाय पर चर्चा अभियान संचालित कर रहे हैं लेकिन आज दिन तक नशे की लेकर किसी ने चर्चा नहीं की आखिर क्यों नहीं नशे के खिलाफ जन आंदोलन हो रहा है! लोगों के अनुसार गांधीनगर में फिर चरस स्मैक माफिया हावी हो गया है!

जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पूरे राज्य में नशे के खिलाफ अभियान चलाने के कड़े निर्देश दिए हैं!

लेकिन सीएम पुष्कर धामी के आदेश बिंदुखत्ता में बेअसर साबित हो रहे हैं जिससे आम जनता में चर्चा होना तय है!

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी, कांग्रेस नेता राजेंद्र खनवाल, उक्रांद नेता प्रकाश उत्तराखंडी, भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी, जिला पंचायत सदस्य दीपा चन्दोला, आदि से इस संदर्भ में लोगों ने शिकायत की तो सभी ने नशे के बढ़ते मामलों को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन से इसके खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाने, गांव गांव जागरूकता कैंप लगाए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दुग्ध समिति में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया तो कनेक्शन ही काट दिया*! पढ़ें : क्या बोले विधायक...

इधर पुलिस ने भी अभियान चलाकर एक स्मैक विक्रेता को मिठाई के डिब्बे में नशे की सामग्री लाने के आरोप में धर दबोचा है।

बिंदुखत्ता के नव आगंतुक चौकी इंचार्ज और कोतवाल लालकुआं को चाहिए कि वह ताबड़तोड़ तरीके से अभियान चलाए तो किसकी हिम्मत है जो नशा परोस सकेगा ? आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन से आम जनता को उम्मीद है कि वह ताबड़तोड़ तरीके से अभियान चलाएगा। जिससे भावी पीढ़ी को इससे बचाया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें