Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *नौवें दिन विभिन्न प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन*! पढ़ें :: *सैनिक स्कूल घोड़ाखाल* अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

घोड़ाखाल/भवाली। (दूरगामी नयन डेस्क) यहां प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में चल रहे 79 यूके बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन विभिन्न प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिविर की गतिविधियां कैंप कमांडर कर्नल अभिजीत मेहता के कुशल निर्देशन में संपन्न हुईं।

ADVERTISEMENTS

दैनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कैडेटों को ड्रिल एवं फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही एसडीआरएफ की टीम द्वारा आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन कर कैडेटों को आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों एवं राहत-बचाव तकनीकों की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हाल - ए - उत्तराखंड*! *मोहासिब खान* फर्जी (आईबी) अधिकारी बनकर *नीली बत्ती* लगा *एयर गन* से कर रहा था खेला! हल्द्वानी *पुलिस ने खोला* राज! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट...

इसके अतिरिक्त कैडेटों को आधुनिक युग में ड्रोन तकनीक के बढ़ते महत्व के बारे में जानकारी दी गई। पीआई स्टाफ द्वारा ड्रोन के विभिन्न उपयोगों, विशेषताओं तथा संचालन की मूलभूत विधियों से कैडेटों को अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को ड्रोन उड़ाने की प्रारंभिक तकनीकों का भी व्यावहारिक प्रदर्शन कराया गया।शिविर के विशेष सत्र में सुश्री मेघा जोशी, काउंसलर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने “जेंडर सेंसिटाइजेशन” विषय पर व्याख्यान दिया।

उन्होंने कैडेटों को लैंगिक समानता, पारस्परिक सम्मान, संवेदनशीलता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व से अवगत कराया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एक विकसित एवं समतामूलक समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गांव में चाउमिन की दुकान में बेच रहा था शराब*! पढ़ें~ पुलिस ने कैसे पकड़ा...

उन्होंने कैडेटों से समाज में सकारात्मक सोच एवं सम्मानजनक व्यवहार को बढ़ावा देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे तथा अपने विचार साझा किए।

शिविर के माध्यम से कैडेटों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन तथा सामाजिक जागरूकता को सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर कैंप कमांडर कर्नल अभिजीत मेहता, एडम अफसर लेफ्टिनेंट बी.आर. खंडका, सूबेदार मेजर चंचल सिंह, सूबेदार प्रदीप रोका सहित पीआई स्टाफ एवं सिविल स्टाफ उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें