Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले विस्फोटक सामग्री पकड़ी! पुलिस जांच में जुटी…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। यहां पंचायत चुनाव से पहले एक बड़ी साजिश नाकाम को पुलिस ने नाकाम कर दिया है! भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके बाद पंचायत चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार देहरादून जनपद की त्यूणी थाना पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  2 अप्रैल से मीन राशि में द्वंद योग बनने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध एवं भयंकर अशांति का योग : आचार्य दैवज्ञ।

पुलिस ने एक ऑल्टो कार से 125 किलोग्राम डायनामाइट, दो डिब्बे डेटोनेटर, लाल रंग की तार का रोल, और एक बंडल बत्ती बरामद की है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस चेकिंग के दौरान कार में सवार तीन युवक—रिंकू, रोहित और सुनील—विस्फोटक सामग्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

इसके साथ ही पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार पंचायत चुनाव के मद्देनजर पूरे जनपद में सख्त निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट* बोले भाजपा फिर पूर्ण बहुमत से उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है! पढ़ें क्या था कार्यक्रम...

अधिकारियों ने इस बरामदगी को गंभीर सुरक्षा चिंता मानते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई थी और इसका उपयोग किस उद्देश्य के लिए किया जाना था।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनावी माहौल को सुरक्षित बनाए रखने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार के चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि विस्फोटक सामग्री क्यों लाई जा रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें