Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

2 अप्रैल से मीन राशि में द्वंद योग बनने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध एवं भयंकर अशांति का योग : आचार्य दैवज्ञ।

Ad
खबर शेयर करें 👉

(बेणीराम उनियाल )

ADVERTISEMENTS

देहरादून /हरिद्वार /गोपेश्वर। 2 अप्रैल 2026 से सौरमंडल में जबरदस्त हलचल होने वाली है जिसमें नवग्रहों के सेनापति और इस रौद्र नामक संवत्सर के मंत्री मंगल ग्रह देव गुरु बृहस्पति की राशि मीन में गोचर करेंगे जहां पर शनि देव पहले से ही विराजमान है, जिससे द्वंद नाम का योग बनेगा, जिससे पूरे अंतरराष्ट्रीय जगत में अशांति फैलने से तृतीय विश्व युद्ध की भूमिका बन सकती है।

उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल “दैवज्ञ” विश्लेषण करते हुए बताते हैं, कि इस समय ग्रहों के सेनापति मंगल कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं, जो 2 अप्रैल को देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में जाएंगे वहां पर पहले से ही शनि देव विराजमान है, दोनों एक दूसरे के शत्रु हैं, इसलिए वहां पर द्वंद नाम का योग बनेगा, जिससे पूरे अंतरराष्ट्रीय जगत में क्रोध , ईर्ष्या एवं वैमनस्य तथा एक दूसरे के प्रति आक्रामकता का भाव रहेगा।

ज्योतिष के अंतरराष्ट्रीय हस्ताक्षर आचार्य दैवज्ञ सावधान करते हुए बताते हैं, कि परमाणु शक्ति संपन्न देशों अमेरिका, रूस,चीन के बीच तनाव बढ़ सकता है, साथ ही परंपरागत शत्रु देशों भारत ,पाकिस्तान, इजरायल, ईरान के बीच भी सीमाओं पर तनाव पैदा हो सकता है, यद्यपि यह स्थिति 11 मई 2026 तक रहेगी परंतु 2 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक विशेष रूप से प्रभावी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में कांग्रेस भाजपा में घमासान! पढ़ें~उधमसिंह नगर अपडेट...

ज्योतिष के मर्मज्ञ आचार्य बताते हैं, कि मेष, कन्या और मीन राशि के लोगों को भी बहुत सावधान रहना होगा, जबकि मिथुन, सिंह और कुंभ राशि के लोगों को लाभ हो सकता है। उन्होंने कहा कि ज्योतिष भ्रम फैलाने के लिए नहीं अपितु मार्गदर्शन के लिए होता है, इसलिए सभी लोग पूजा पाठ पर ध्यान दें जिससे शांति बनी रहे क्रोध पर वाणी पर नियंत्रण रखें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें