Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी की जनसभा पर नवीन दुम्का का बड़ा बयान! 2027 चुनाव को लेकर किया दावा…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। हल्द्वानी में आयोजित विशाल जनसभा को लेकर पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस जनसभा को “ऐतिहासिक” बताते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता का विश्वास लगातार भाजपा के साथ मजबूत होता जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

दुम्का ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व का समर्थन राज्य को लगातार मिल रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हजारों लोग पहुंचे तीन मंदिर रावतनगर मेले में*! पढ़ें~बिंदुखत्ता का ऐतिहासिक मेला नंदा~सुनंदा...

उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी जनसमर्थन देखने को मिल रहा है, वह 2027 चुनाव के लिए साफ संकेत है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों में राज्य में विकास की गति तेज हुई है। सड़क, शिक्षा, रोजगार और कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है, जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है।

दुम्का ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर मजबूत वापसी करेगी और तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में हुए विभिन्न कार्यक्रम*! पढ़ें~ मुख्य वक्ता ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने क्या कहा...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें