Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *सरकार के चार साल बेमिसाल पर सीएम पुष्कर धामी को दीपेंद्र कोश्यारी ने दी शुभकामनाएं*! पढ़ें ताजा अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की शिष्टाचार भेंटउत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर दी बधाई, राज्य के विकास और जनकल्याण पर विस्तार से चर्चा भी हुई।

ADVERTISEMENTS

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन*! पढ़ें ~ जनगणना से जुड़ी खास अपडेट...

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को उत्तराखंड सरकार के सफल चार वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य आगे भी प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर रहेगा।इस अवसर पर उन्होंने बाबा केदार से प्रार्थना करते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा सभी नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें