

बिंदुखत्ता। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र का ऐतिहासिक नंदा सुनंदा मेला पूरी रात सांस्कृतिक कलाकारों के नाम रहा। हजारों महिला पुरुष नौजवान बच्चे इस ऐतिहासिक मेले के गवाह बने।
एक तरफ मां नंदा सुनंदा देवी की पूजा अर्चना चलती रही तो वहीं दूसरी तरफ परंपरागत कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर देखने को मिली। दूर दूर से लोग इस मेले में पहुंचे थे।

मेला समाचार लिखे जाने रात्रि एक बजे तक पूरे यौवन में था। अलग अलग तरह के पपरागत उत्तराखंडी गीत इस मेले की शोभा बढ़ा रहे थे। कई बिछड़े मित्र इस मेले में एक दूसरे से मिलकर कुशल पूछ रहे थे।

नैनीताल जनपद में अपनी तरह का यह सबसे बड़ा मेला है जो पूरी रात चलता है और दूसरे दिन विशाल भंडारा आयोजित किया जाता है। मेला शुक्रवार को भी जारी रहेगा जो परंपरागत पूजा और भंडारे के साथ सम्पन्न होगा।




लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन*! पढ़ें ~ जनगणना से जुड़ी खास अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर है नंदा सुनंदा मेला*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता का ऐतिहासिक मेला (तीन मंदिर) रावतनगर…
ब्रेकिंग न्यूज: *90 स्वयं सहायता समूहों को लाभान्वित करने का लक्ष्य*!पढ़ें~ नाबार्ड की बैठक…