Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन*! पढ़ें ~ जनगणना से जुड़ी खास अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के जनसंख्या गणना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुरुवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS

कार्यशाला में जनगणना विभाग के सहायक निदेशक अरविंद सिंह और अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कैरियर काउन्सिलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया*! पढ़ें~कालाढूंगी अपडेट...

सहायक निदेशक अरविंद सिंह ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य अप्रैल माह में पूरा किया जा चुका है। द्वितीय चरण में 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की जाएगी।

इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। इसके बाद छूटे हुए एवं पात्र लोगों की गणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद नैनीताल में जनसंख्या गणना के लिए लगभग 4 हजार प्रगणकों की तैनाती की जाएगी।

गणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्र की जाएगी और निर्धारित प्रक्रिया के तहत करीब 40 प्रश्नों के माध्यम से डेटा संकलित किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल ने कहा कि जनगणना कार्य में तकनीकी प्रक्रिया का विशेष महत्व है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर है नंदा सुनंदा मेला*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता का ऐतिहासिक मेला (तीन मंदिर) रावतनगर...

अधिकारियों और कर्मचारियों को पोर्टल के माध्यम से जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संकलन और अन्य तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण गंभीरता से प्राप्त करने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण कार्यशाला में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेंद्र कुमार तिवारी, अपर संख्याधिकारी कमल मेहरा, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें