Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर है नंदा सुनंदा मेला*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता का ऐतिहासिक मेला (तीन मंदिर) रावतनगर…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र: इस क्षेत्र के सबसे ऐतिहासिक नंदा सुनंदा मेले का आज विधिवत शुभारंभ हुआ। पुजारी मोहन सिंह मेहता के आवास पर मंदिर से माता की डोली को लाया गया।

ADVERTISEMENTS

इसके बाद परम्परानुसार डोली को सजाया गया और मां नंदा सुनंदा की प्रतीक मूर्ति को विराजमान किया गया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा परंपरागत माता के गीत गाकर मां नंदा सुनंदा देवी को नमन किया गया।

इसके बाद विशाल कलश यात्रा का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने रावतनगर का पूरा भ्रमण कर वापस मंदिर में कलश विसर्जित किए।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में कांग्रेस भाजपा में घमासान! पढ़ें~उधमसिंह नगर अपडेट...

हिमालय पर्वत से लाये गए ब्रह्म कमलों के द्वारा माता की पूजा अर्चना प्रारंभ हुई, कलश यात्रा के बाद रात्रि में विशाल मेला तीन मंदिर रावतनगर में आयोजित होगा, मेले में पचास हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है।

क्योंकि आसपास लगने वाले मेले इस बार ये मेला देर में होने के कारण पहले ही सम्पन्न हो गए हैं, इसलिए भीड़ के बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

इस मेले में एक तरफ रात भर देवता की जागर चलती है लोग देवता से विभूति लगवाने को कतारबद्ध हो जाते हैं तो दूसरी ओर उत्तराखंड की सांस्कृतिक झलक यहां रात भर देखने को मिलती है! झोड़ा चांचरी के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम यहां आयोजित होते हैं! इस मेले में बिछड़े दोस्त मिलते हैं तो महिलाओं की सहेलियों इस मेले का विशेष रूप से इंतजार करती हैं!

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- जाति व स्थायी प्रमाण पत्र के लिए बिजली बिल की बाध्यता बनी परेशानी, CSC संचालकों ने SDM को सौंपा ज्ञापन...

ये मेला उत्तराखंड की संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए प्रसिद्ध है। इस मेले में उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर देखने को मिलती है जो आने वाले भविष्य को अपनी जड़ों से जोड़े रखने का एक माध्यम कहा जा सकता है। मेला गुरुवार और शुक्रवार दो दिन चलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें