Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *तीन दोस्तों की एक साथ मौत से परिवारों में कोहराम*! पढ़ें दुखद समाचार…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

हल्द्वानी। से रुद्रपुर जाने वाले मार्ग पर जबरदस्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है, स्कॉर्पियो और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS

घटना रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग की है जहां पर टांडा जंगल के पास स्कूटी और स्कॉर्पियो कार की आमने-सामने सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस दुखद हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, पुलिस के अनुसार, जसपुर निवासी 20 वर्षीय अनिकेत, हरिद्वार निवासी 22 वर्षीय रोहन और रामपुर (यूपी) निवासी 24 वर्षीय आकाश सिडकुल स्थित अशोका लीलैंड कंपनी में कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: तिलक राज बेहड़ पहुंचे शांतिपुरी! पढ़ें क्या बोले बेहड़...

जानकारी के अनुसार शनिवार को तीनों दोस्त एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए हल्द्वानी गए थे और रात में रुद्रपुर जब वह पहुंचे तो बाद में उन्हें पता चला कि उनका एक मोबाइल हल्द्वानी में ही छूट गया है।

मोबाइल लेने तीनों युवक देर रात करीब 12 बजे के करीब फिर स्कूटी से हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए।बताया जाता है कि जब वह लोग संजय वन से करीब दो किलोमीटर आगे टांडा जंगल क्षेत्र में पहुंचे, ही थे कि तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, भिड़ंत आमने सामने की होने से तीनों दोस्त मौत के आगोश में समा गए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *अल्मोड़ा में आपदा का कहर! तीन लोगों की मौत*! पढ़ें~आपदा अपडेट...

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।हादसे के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत और सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें