Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *मुख्य सचिव उत्तराखंड दो दिन नैनीताल में*! पढ़ें : जारी कार्यक्रम…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय ने अवगत कराया गया है कि मुख्य सचिव उत्तराखंड आनंद बर्धन दिनांक 17 मार्च, 2026 को दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *फूलदेई*: *क्या है इस पर्व का महात्म* ? पढ़ें : प्रधान संपादक*जीवन जोशी* की कलम से...

मुख्य सचिव आनंद बर्धन दिनांक 17 मार्च को देहरादून से प्रस्थान कर पूर्वाहन 10:55 बजे केलाखान हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे और केलाखान से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:30 बजे कैंची धाम पहुंचेंगे और कैंची धाम में चल रहे विकास कार्यों एवं परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

तत्पश्चात अपराह्न 1:30 बजे कैंचीधाम से (सड़क मार्ग द्वारा) प्रस्थान कर अपराह्न 02:00 बजे एवरस्ले कॉटेज एटीआई, नैनीताल पहुंचेंगे।

तदोपरांत एटीआई, नैनीताल से प्रस्थान कर सांय 5:00 बजे माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल में आहूत बैठक में प्रतिभाग करेंगे। सांय 6:30 बजे उच्च न्यायालय, नैनीताल से प्रस्थान कर एवरेस्ले कॉटेज पहुंच कर जिला नैनीताल की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बाप के सामने बेटी से दुष्कर्म की कोशिश*! विरोध पर फोड़ा सिर! पढ़ें बनभूलपुरा समाचार...

दिनांक 18 मार्च को प्रात: 8:45 बजे केलाखान के लिए प्रस्थान करेंगे जहां से 9:00 बजे सहस्त्रधारा हेलीपैड, देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें