

उत्तराखंड में बच्चों के सबसे लोकप्रिय त्यौहार फूल दे है जिसे अब फूलदेई छम्मा देई कहते हैं! यह त्यौहार हमें यह सिखाता है कि जिन कन्या और भैरव का पूजन होता है ।
वह कन्या और भैरव फूलदेई को हर घर माता के प्रिय माह चैत्र मास आगमन का निमंत्रण देने आते हैं कि उठ जागो मां के भक्तों नया वर्ष आ गया है और नव संवत्सर की तैयारी करो! हर घर कन्या पुष्प अर्पित कर हर घर देवी का आशीर्वाद देने आती हैं!

जिस घर फूलदेई को बच्चे आते हैं वह शुभ माना जाता है कहते हैं इन बच्चों के रूप में भगवान और माता लक्ष्मी आती हैं जो धन धान्य की वर्षा करती हैं।

कहते हैं इन बच्चों का निमंत्रण स्वीकार कर लोग नवरात्र व्रत कर कन्या पूजन करते हैं और आशीर्वाद पाते हैं! इस पर्व पर बच्चों के बीच कौतूहल हर्ष उल्लास देखते ही बनता है! बच्चे मनपसंद ब्यंग्य पूर्वक नारे भी लगते हैं जिससे उनका चंदा भेंट अच्छा मिले!
बहुत सुंदर है ये पर्व जो हमें धर्म और आस्था के साथ ही अपने राज्य के रिवाजों से अवगत करवाने वाला पर्व है। ऋतु परिवर्तन से भी इस पर्व का संबंध है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें





Subscribe to my channel
More Stories
किच्छा में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, मारपीट कर बोलेरो में डालकर ले गए 6 युवक….
उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी: इस महीने निकलेंगी समूह-ग की 2,200 से अधिक भर्तियां, यूकेएसएसएससी ने जारी किया पूरा कैलेंडर
उत्तराखंड में जनगणना-2027 की महातैयारी: किराएदार जहां रह रहे वहीं होगी गिनती, आधार व वोटर आईडी देना अनिवार्य नहीं