Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: सीएम धामी ने नगर पंचायत लालकुआं को प्रदान किया ‘अटल निर्मल पुरस्कार! पढ़ें चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी ने किसका जताया आभार…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए लालकुआं नगर पंचायत ने प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन, देहरादून में नगर पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, तत्कालीन अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह और सभासद भुवन पांडे को अटल निर्मल पुरस्कार 2024-25 से सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *क्या पलायन रोकने को फिर खोजना होगा रोजगार*! पढ़ें *प्रधान संपादक जीवन जोशी* की अपनी बात...

इससे पूर्व नगर पंचायत लालकुआं को 17 जुलाई 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की अध्यक्षता में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा भी प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया था।

इस मौके पर चेयरमैन लोटनी ने कहा कि इस पुरस्कार का उद्देश्य केवल लालकुआं को स्वच्छ बनाना नहीं है, बल्कि नगरवासियों में साफ-सफाई की आदत को स्थायी रूप से विकसित करना भी है।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत ने सफाई व्यवस्था में व्यापक सुधार किए, पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया और जन-जागरूकता अभियानों को तेज किया।लोटनी ने यह पुरस्कार पूरे नगरवासियों को समर्पित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और अपील की कि भविष्य में भी सभी लोग मिलकर सहयोग करें, ताकि लालकुआं न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश का स्वच्छतम नगर बन सके। उन्होंने नगरवासियों के साथ-साथ नगर पंचायत टीम को भी इस सम्मान के लिये बधाई दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिकों को मिला तोहफा, सीएम ने किया सीएसडी कैंटीन व सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें