Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *क्या पलायन रोकने को फिर खोजना होगा रोजगार*! पढ़ें *प्रधान संपादक जीवन जोशी* की अपनी बात…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

उत्तराखंड(प्रधान संपादक जीवन जोशी) हैंडलूम, बिनाई और कताई का काम बहुत पुराना है लेकिन इसे किसी ने तवज्जो नहीं दी जिससे यह स्वरोजगार धीरे धीरे दम तोड़ गया! उत्तराखंड में कच्चा रा मैटीरियल भेड़ पालन से मिलता और भी कई वृक्ष यहां ऐसे हैं जो इस उद्योग को बल प्रदान करते!

ADVERTISEMENTS

काशीपुर में कभी यह उद्योग दहाड़े मारकर चलता था लेकिन समय की बलिहारी है इस ओर किसी ने गंभीरता से सोचा नहीं उल्टा इस कारोबार में लगे लोगों को हतोत्साहित करने जैसा कृत्य हुआ जब मिल में ताला लग गया! उत्तराखंड में हैंडलूम बिनाई जैसे उद्योगों की स्थापना पुनः की जानी चाहिए जिससे सीमांत क्षेत्र में फिर से रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी तेज! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट...

पहले इसी कारोबार से उत्तराखंड की आय होती थी! मुनस्यारी ही नहीं पूरे राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कताई बिनाई का बड़ा महत्व था हर घर में इसका सिस्टम फिट होता था! छोटे से लेकर बड़े तक मिलकर इस कारोबार में हाथ बांटते थे, लेकिन सत्ता में बैठने वाले लोग इस बात को भूल गए कि कनदंराओं में रहने वाले लोगों की आय का साधन क्या होगा ? कैसे वह कड़कड़ाती ठंड में हिमालय की बर्फ का सामना करेंगे ? कैसे बच्चे पढ़ाएंगे ? नेता इसलिए भूल गए कि वह खुद ही पलायन कर गए! जब नेता पलायन करने लगे तो वह राज्य की गरीब जनता की जीने का सहारा क्या होगा ये सब भूल गए!

आज पलायन पलायन चिल्लाना जनता के साथ धोखा है! जनता को सीमाओं में रोकना है तो उतना भर उनको रोजगार चाहिए़ जिससे वह अपनी दर गुजर कर सकें! सुविधाएं प्रदान करने से ही पलायन रुकेगा! वह उद्योग पहाड़ में स्थापित होने चाहिए जिनके लिए रॉ मैटेरियल उत्तराखंड में ही उपलब्ध हो! इसके लिए सरकार को एक कमेटी बनाकर कोशिश करनी चाहिए जिससे राज्य की जनता को घर बैठे रोजगार मिल सके!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मोरनौला-मझोला मोटर मार्ग को पूरा कराने की मांग*! पढ़ें~ कितने लोगों को होगा लाभ...

इच्छाशक्ति से इस ओर सोचा जाए तो राज्य की तकदीर और तस्वीर बदली जा सकती है! फल पट्टी स्थापित हों और हाई स्टैंडर्ड लेबल के पहाड़ी उत्पाद की दुनियां भर की बाजार में जगह बन सके इसके लिए बड़ी सोच और समझ की जरूरत है! खुशहाली के लिए सिर्फ ईमानदार पहल की जरूरत इस राज्य में महसूस होती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें