Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *झोला छाप क्लिनिक के खिलाफ जनपद में शुरु हुआ अभियान*! पढ़ें कितने झोलाछाप क्लिनिक हुए सील…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल भर में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को बड़ा अभियान छेड़ते हुए पहली कड़ी में बनभूलपुरा क्षेत्र के कई क्लिनिकों पर छापेमारी की।

ADVERTISEMENTS

सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस संचालित किए जा रहे क्लिनिकों की जांच की।जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर झोलाछाप डॉक्टरों के 7 क्लिनिक सील कर दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी से मिले सीएम धामी: उत्तराखंड में नए वेडिंग डेस्टिनेशन, आध्यात्मिक कॉरिडोर और एक्सप्रेस-वे समेत कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर हुई चर्चा

कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने क्लिनिक संचालकों से दस्तावेज और लाइसेंस संबंधी जानकारी मांगी। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने वाले संचालकों के खिलाफ मौके पर कार्रवाई की गई।

प्रशासन की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने अवैध रूप से क्लिनिक संचालित करने वालों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया कि बिना अनुमति और जरूरी मानकों के चिकित्सा गतिविधियां संचालित करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से ऐसे क्लिनिकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है। जनपद स्तर पर ये अभियान चलाया जाएगा जिससे सभी झोला छाप क्लिनिक बंद हो सकें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मुख्य कोषाधिकारी ने की सेवा निवृत कर्मचारियों संग गुफ्तगू*! पढ़ें~ क्या दिए निर्देश...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें