Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन एवं राजनीतिक दलों को वितरण*! पढ़ें~ताजा अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) का आयोजन किया गया था।जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी द्वारा अवगत कराया गया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत *मंगलवार, 06 अक्टूबर को जनपद के समस्त मतदान केन्द्रों (Polling Booth) पर मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आजादी के बाद भी जिसने सड़क नहीं देखी वो विजय पुर पहुंचा सांसद के पास*! पढ़ें~ कहां है ये गांव...
Ad

अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की एक-एक प्रति समस्त बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के पास उपलब्ध है।अंतिम प्रकाशन के पश्चात जनपद नैनीताल में कुल 6,97,547 मतदाता पंजीकृत हैं।

नियमानुसार पंजीकृत राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाती है। इसी क्रम में आज जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रत्येक विधानसभा-वार मतदाता सूची की एक-एक प्रति वितरित की गई।

सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी ने बताया कि इसके उपरांत भी यदि कोई पात्र व्यक्ति जिसने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाना चाहता है, तो वह अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर अथवा निर्वाचन आयोग के ऐप / पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर अपना नाम जुड़वा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड में एक लाख चार हजार सात सौ आठ मतदाता के नाम सूची से हटे*! पढ़ें~ क्या बोले मुख्य निर्वाचन अधिकारी...

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसादत्त पांडे भाजपा से मनीष पाल, हरिमोहन अरोड़ा, कांग्रेस से संजू उप्रेती, बहुजन समाज पार्टी से जगदीश कुमार, आईएनसी से मनोज शर्मा, शिवसेना से रूपेन्द्र नागर सहित सभी दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें