Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: सीएम पुष्कर धामी का हुआ स्वागत! पूर्व सैनिक सम्मेलन में की घोषणाओं की बौछार! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सीएम पुष्कर धामी ने हल्द्वानी नैनीताल में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयन्ती के अवसर पर आयोजित ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ में शामिल होकर पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर सीएम पुष्कर धामी सैनिकों और उनके परिजनों से मिले । उन्होंने कहा वह असीम प्रेम एवं स्नेह से अभिभूत हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान सैनिक कल्याण विभाग के ढांचे का पुनर्गठन किए जाने, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय हल्द्वानी, अल्मोड़ा और पौड़ी भवन का निर्माण तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के आवास का पुनर्निर्माण किए जाने, विभिन्न युद्धों एवं सीमांत झड़पों में शहीद हुए सैनिकों की वीरांगनाओं तथा युद्ध दिव्यांग सेवा मुक्त सैनिकों को देय आवासीय सहायता अनुदान की राशि ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख किए जाने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  गैस, ईंधन व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित, पैनिक होने की आवश्यकता नहीं—मुख्य सचिव

सीएम ने कहा उत्तराखण्ड की वीरभूमि ने सदैव देश को अदम्य साहस, शौर्य और समर्पण से ओतप्रोत वीर सपूत दिए हैं।

सीएम पुष्कर धामी ने कहा हमारे सैनिकों की वीरता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा ने न केवल सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की है, बल्कि समूचे राष्ट्र का गौरव भी बढ़ाया है। देश के इन प्रहरियों का सम्मान और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट , कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल विधायक बंशीधर भगत ,डा मोहन बिष्ट , राम सिंह कैडा , भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रायपुर हवालात प्रकरण: सुनील रतूड़ी की PM रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा, ऐतिहातन मृतक का बिसरा भी कराया गया संरक्षित ।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें