Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल ने लगाया वृहद स्वास्थ्य शिविर! पढ़ें क्या बोले सीईओ*अजय कुमार गुप्ता*…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

लालकुआं नैनीताल जिले के लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में स्थित एशिया की नामचीन सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल द्वारा स्थानीय लोगों के लिए विशाल निशुल्क मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ परीक्षण करवाया।

ADVERTISEMENTS

लालकुआं नगर में आयोजित विशाल निशुल्क मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होने से लोगों ने इसकी सराहना की।

Oplus_131072

यह शिविर नगर के एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पेट्रोल पंप के समीप आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन*! पढ़ें ~ जनगणना से जुड़ी खास अपडेट...

शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें सामान्य चिकित्सा के द्वारा उपलब्ध सुविधाएं एवं विशेषज्ञ डॉक्टर आए हुए थे जिन्होंने लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।

1. _जर्नल जर्नल फिजिशियन छाती रग विशेषज्ञ,2._ हृदय रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ,3._हड्डी रोग विशेषज्ञ, न्यूरो फिजशियन,4._बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ,5._ जरनल सर्जन, मूत्र रोग विशेषज्ञ,6._ गुर्दा रोग विशेषज्ञ, प्लास्टिक सर्जन

Oplus_131072

सेंचुरी पल्प एंड पेपर के (सी ई ओ) अजय कुमार गुप्ता ने रिबन कटकर इस विशाल निःशुल्क मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ शिविर का शुभारंभ किया । इस अवसर पर शहर के अधिकांश गणमान्य लोगों ने भी प्रतिभाग किया।

(सीईओ) अजय कुमार गुप्ता ने स्वयं जांच कराई और सभी डॉक्टरों से बातचीत की। और उनसे अपना भी स्वास्थ्य चेक कराया जिसे देखकर सभी लोग उत्साह से लवरेज होकर भारी संख्या में शिविर पहुंचे और इसका लाभ उठाया। इस अवसर पर मिल प्रबंधन के सभी अधिकारी भी शिविर में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में कांग्रेस भाजपा में घमासान! पढ़ें~उधमसिंह नगर अपडेट...

सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने कहा मिल प्रबंधन हर साल शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण करवाता है और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में भारी संख्या में वृक्षारोपण अभियान चला रहा है इसके लिए नर्सरी स्थापित की गई हैं। शिविर में समाचार लिखे जाने तक भारी भीड़ लगी हुई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें