Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *कांग्रेस आई सड़क पर!*: *अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर हुई मुखर*! *महिला सम्मान में महिला मैदान में* होगी थीम*…पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। आज बिंदुखत्ता लालकुआं में कड़कड़ाती ठंड में राजनीतिक गलियों में लू चल रही थी! गुरुवार को दो जगह पुतला दहन और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर जबरदस्त नारेबाजी हुई है। कांग्रेस सड़क पर आ गई है!

ADVERTISEMENTS Ad

बिंदुखत्ता भगतसिंह चौक पर कांग्रेस नेताओं ने अंकिता भंडारी प्रकरण में vip को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है। यहां vip का पुतला फूंका गया।

कांग्रेस नेत्री बीना जोशी ने कहा है अंकिता हत्याकांड के असली दोषियों को अविलंब पुलिस प्रशासन गिरफ्तार करे अन्यथा कांग्रेस प्रदेश स्तर पर आंदोलन तेज करेगी। उन्होंने कहा महिला के सम्मान में महिला उतरेगी मैदान में इस थीम पर पूरे राज्य में अंकिता भंडारी प्रकरण के vip को अविलंब गिरफ्तार करने के लिए जनता सड़कों पर उतर रही है जो एक बड़े जनांदोलन का प्रथम चरण है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कुमाऊं रेजिमेंट का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...देखें vdo...

इस अवसर पर विधायक प्रत्याशी रहे कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कुंदन सिंह मेहता ने कहा है अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हर उत्तराखंड का निवासी कब से नींद हराम कर आंदोलन चला रहा था अब जाकर पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला ने जो बाम भाजपा के चेहरे पर लगाया है वह बाम भाजपा के लिए नुकसानदायक साबित होने जा रहा है और जनता 2027 के चुनाव में सब हिसाब चुकता करेगी।

इधर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर सिंह दानू ने कहा है कांग्रेस अंकिता को न्याय दिलाने तक चुप नहीं बैठ सकती। उन्होंने कहा 26 दिसंबर को कांग्रेस नेता कार रोड बाजार में ग्यारह बजे से अंकिता भंडारी प्रकरण और राजस्व गांव घोषित करने को लेकर चर्चा कर अग्रिम रणनीति तय करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  भराड़ीसैंण विधानसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हीरा सिंह बिष्ट को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, सीएम धामी ने कहा– "जनसेवा को समर्पित रहा उनका जीवन"

इस पुतला दहन में प्रमोद कलौनी राजेंद्र सिंह चौहान, कमल दानू, राधा दानू, उर्मिला धामी, गोविंद दानू, किसान नेता भुवन चंद्र जोशी, सुजान सिंह नेगी, हरीश सिंह, महिला नेता विमला पाल, गोविन्द जीना, माया देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें