Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *फर्जी दस्तावेज बनाकर दानिश बन गया ग्राम प्रधान*! पढ़ें अब क्या हुए निर्देश…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। इबराम अली पुत्र मी० हनीफ, निवासी सरोवरनगर पोस्ट कैलासखेडा, तहसील गदरपुर, जिला उधमसिंहनगर द्वारा कुमाऊं आयुक्त कार्यालय में एक शिकायत प्रस्तुत की गई है कि, मौ० दानिश पुत्र जमील अहमद पुत्र मौ० हनीफ निवासी सरोवरनगर पोस्ट केलाखेड़ा, तहसील गदरपुर जिला उधमसिंहनगर द्वारा कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जाति प्रमाण पत्र प्राप्त कर निर्वाचन वर्ष 2025 में ग्राम प्रधान के पद के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा गया और यह विजयी रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दसवीं में पढ़ने वाली बालिका लापता*! ड्रेस झाड़ियों में मिली! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...
Ad

मौ० दानिश का ओ०बी०सी० का प्रमाण पत्र गलत बना है वह सामान्य जाति के हैं और चुनाव हेतु किए जाने वाले नामांकन से पहले ही ओ०बी०सी० प्रमाण पत्र निरस्त भी हो चुका है।

इस तथ्य की जानकारी तत्कालीन रिटर्निग आफिसर के संज्ञान में लाई गई परन्तु उनके द्वारा इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। मो० दानिश वर्तमान में भी ग्राम प्रधान के पद पर बने हुए है।

मो० दानिश द्वारा उक्त प्रमाण पत्र को बहाल किए जाने हेतु कोई चाराजोई भी नहीं की गई है।

शिकायती प्रार्थनापत्र दिनांक 20.12.2025 के संबंध में शिकायतकर्ता, विपक्षी, तहसीलदार, गदरपुर एवं डी०पी०आर०ओ० उधमसिंहनगर, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के समक्ष उपस्थित हुए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *तो क्या खटीमा से ही फिर चुनाव लड़ेंगे पुष्कर धामी*! *धुरंधर* ने किया ही कुछ ऐसा...

शिकायतकर्ता को निर्देशित किया गया कि वह इस आशय का शपथपत्र प्रस्तुत करें कि मो0 दानिश का ओ०बी०सी० प्रमाण पत्र निरस्त हो चुका है।

इस संबंध में आयुक्त कुमाऊं मंडल द्वारा डीपीआरओ को निर्देश दिए गए कि शपथ पत्र प्राप्त होने के उपरांत वैधानिक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें