Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: कोहरे वाले स्थानों पर सड़क किनारे वाहन खड़ा न होने दें! मंडलायुक्त ने नए साल की व्यवस्था पर बहुत कुछ कहा…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त, कुमाऊँ मण्डल व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा नववर्ष के अवसर पर अधिक भीड़ व पर्यटकों एवं लोगों की अधिक आवाजाही के कारण जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस, राजस्व, परिवहन तथा आबकारी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

मंडलायुक्त ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि नववर्ष के अवसर पर कुमाऊँ मण्डल के विभिन्न पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुँचते हैं। इस दौरान ओवर लोडिंग तथा ओवर स्पीडिंग के साथ ही ड्रंक एंड ड्राइव की संभावनाएँ बढ़ जाती हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी के 5 महीने बाद नवविवाहिता की हत्या, मुंह में ठूंसा कपड़ा और गला घोंटा; पति-सास समेत 4 गिरफ्तार


इसको दृष्टिगत रखते हुए मंडल के सभी जनपदों में प्रशासन, पुलिस, परिवहन एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें नियमित रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित करना सुनिश्चित करें। चेकिंग के दौरान सभी कार्यवाहियों का प्रॉपर डॉक्यूमेंटेशन करने के साथ ही फोटोग्राफिक साक्ष्य भी अनिवार्य रखे जाएं।

  उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि वर्तमान में कोहरे की अधिकता के कारण मार्गों पर खड़े वाहन एवं ट्रक आदि स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में मार्ग किनारे खड़े वाहनों को तत्काल हटाए जाए। 

इसके अतिरिक्त, जिन स्थानों पर नववर्ष के अवसर पर पार्टी या अन्य आयोजन किए जाते हैं, उन सभी स्थानों पर अनिवार्य रूप से फायर सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए पार्किंग की समुचित व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *किराए के मकान में चल रहा था जिस्म फरोशी का धंधा*! पढ़ें~ महिला समेत कहां के हैं जिश्म फरोश...


मंडलायुक्त द्वारा मंडल के सभी जिलाधिकारियों तथा सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों व पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए, जिससे नववर्ष के अवसर पर आमजन एवं पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके, तथा देवभूमि आने वाले पर्यटक अपने साथ सुखद अनुभव व सुखद यादें लेकर जाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें