Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *नैनीताल में “डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग एंड बजट मैनेजमेंट पोर्टल” लॉन्च*! पढ़ें क्या है सीएम पुष्कर धामी की पहल…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

नैनीताल। जनपद में विकास कार्यों की पारदर्शिता, दक्षता और प्रभावी मॉनिटरिंग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “नैनीताल डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग एंड बजट मैनेजमेंट पोर्टल” विकसित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह पोर्टल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की डिजिटल गवर्नेंस और पारदर्शी प्रशासन की सोच को साकार करने की दिशा में एक अभिनव पहल है।

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशन में तैयार इस पोर्टल का उद्देश्य जनपद स्तर पर संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की योजना निर्माण, बजट आवंटन, व्यय की निगरानी एवं प्रगति की रियल-टाइम ट्रैकिंग को एकीकृत प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है। इससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता के साथ-साथ समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *राजस्व गांव घोषित करने की मांग को मिला बल*! सभा में एडीएम और डीएफओ पहुंचे! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट...

इस पोर्टल के माध्यम से विभागवार योजनाओं का डिजिटल रिकॉर्ड, बजट की उपलब्धता, व्यय की स्थिति एवं कार्यों की प्रगति को एक ही स्थान पर आसानी से देखा और विश्लेषित किया जा सकेगा।

साथ ही यह पोर्टल अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर निर्णय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाएगा।

जिलाधिकारी नैनीताल ने बताया कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से योजनाओं की मॉनिटरिंग में तेजी आएगी, अनावश्यक देरी पर नियंत्रण होगा और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा।

यह पोर्टल “पेपरलेस और स्मार्ट प्रशासन” की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।विशेषज्ञों के अनुसार, यह पहल न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाएगी, बल्कि जनपद में विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता को भी नई ऊंचाई प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मानसून से पहले गड्ढामुक्त हो जाएं सड़कें*! बिंदुखत्ता, लालकुआं, शांतिपुरी आदि क्षेत्रों में नदी से भू-कटाव होने के साथ ही गांवों को खतरा*! मुख्य सचिव ने दिए राज्य भर के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश!

“नैनीताल डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग एंड बजट मैनेजमेंट पोर्टल” भविष्य में अन्य जनपदों के लिए भी एक मॉडल के रूप में स्थापित हो सकता है, जो उत्तराखण्ड को डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें