Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *तेज रफ्तार बाइक मोड़ में पेड़ से टकराई और दो युवकों की दुखद मौत*! पढ़ें ~ रुद्रपुर/हल्द्वानी रोड का समाचार…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

पत्थरचट्टा। यहां रुद्रपुर हल्द्वानी हाईवे में टांडा रोड पर शुक्रवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की दुखद मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS

बताया जाता है एस बैंड के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे के बाद दोनों युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े मिले।

सूचना के बाद पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इधर एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे एक राहगीर ने पुलिस को टांडा रोड पर एस बैंड के पास सड़क किनारे बाइक के पेड़ से टकराने और दो युवकों के अचेत पड़े होने की सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *यूं ही नहीं कहा जाता उत्तराखंड को देव भूमि*! पढ़ें~ आस्था...

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर मोटरसाइकिल संख्या UK06BN8480 दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली, जबकि उसके पास दोनों युवक पड़े थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों के सिर और मुंह से खून निकल रहा था तथा शरीर में अकड़न पाई गई।
घटना की सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मौके पर पुलिस टीम ने मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर साक्ष्य भी जुटाए। इसके बाद दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान 25 वर्षीय चेतन चौहान, पुत्र राजपाल सिंह चौहान, निवासी फुलसुंगी, बनखंडी नाथ नगर फेज-4, वार्ड नंबर 1, थाना ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर तथा 24 वर्षीय वैभव छाबरा, पुत्र अशोक कुमार, निवासी नंद विहार कॉलोनी, गगनपुर रोड, फुलसुंगी, रुद्रपुर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हल्द्वानी में भी पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाया*! पढ़ें~ हल्द्वानी अपडेट...

दोनों मृतकों के घरवाले अस्पताल पहुंच चुके हैं। पुलिस के अनुसार पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए दोनों शवों को मोर्चरी भेजा जा रहा है। पुलिस के प्रथम दृष्टया घटनास्थल निरीक्षण और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर बाइक तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, जिससे यह हादसा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की आवश्यक जांच और अन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें