Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: सोने और चांदी के गिरने लगे दाम! पढ़ें वैवाहिक सीजन से जुड़ी बड़ी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। सोना चांदी खरीदने वालों के लिए सुनहरा अवसर आया है! अमेरिका और चीन के बीच ट्रेल डील के बाद अब सोने की कीमतों में गिरावट आई है। सोना सस्ता हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताते चलें 23 अप्रैल को सोने का भाव रिकॉर्ड हाई एक लाख रूपए को क्रॉस कर गया था। जिसके बाद अब 15 मई 2025 को सोने का भाव सबसे निचले सतर पर चला गया है।

तो वहीं चांदी भी सस्ती हुई है। आज यानी गुरुवार को सोना अपने पिछे सत्र के मुकाबले से 2% घटा है। अब सोने का भाव 91,250 रुपए(Gold Price Today) चल रहा है। एक लाख पहुंचने के बाद इसकी कीमतों में 8.75% यानी 8,750 रुपए की कमी देखी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: लमगड़ा में आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल, विभिन्न विभागों ने लिया भाग...देखें VIDEO

शहर में सप्ताह की शुरुआत में सोने और चांदी की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मंगलवार सुबह 24 कैरेट सोना शुरुआती कारोबार में ₹96,050 प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था।

वहीं बात करें 22 कैरेट गोल्ड की तो यह ₹88,040 प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है।मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना ₹96,050 पर(सोने के रेट) बना हुआ है।

22 कैरेट सोना भी यहां ₹88,040 प्रति 10 ग्राम के आसपास है। इन शहरों में कीमतों में खास बदलाव नहीं देखा गया।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाकी शहरों के मुकाबले सोना थोड़ा महंगा मिल रहा है।

यहां 24 कैरेट सोने की कीमत ₹96,200 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹88,190 प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।

चांदी की कीमतों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में चांदी का भाव ₹97,800 प्रति किलो पहुंच चुका है। वहीं चेन्नई में चांदी ₹1,08,900 प्रति किलो के स्तर पर बिक रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज *धामी सरकार में मंत्रालय विस्तार*! *हल्द्वानी में राजनाथ सिंह की सभा के मायने*! पढ़ें : उत्तराखंड अपडेट...

निवेशकों के पास क्या ऑप्शन?सोना निवेश के लिहाज से सबसे सफल ऑप्शन माना जाता है। कितनी भी महंगाई क्यों ना हो , उसकी तुलना में ये ज्यादा रिटर्न देता है। यहीं कारण है कि भारतीय लोगों का सोने की तरफ झुकाव ज्यादा रहता है।

इसके अलावा भारत में शादी आदि कई कार्यक्रम में इसकी डिमांड ज्यादा बढ़ जाती है।लगातार सोने की कीमतों में गिरावट ने निवेशकों के मन में शक पैदा कर दिया है।

बाजारों के जानकारों की माने तो घरेलू बाजार में सोने की कीमत में अभी और भी ज्यादा गिरावट आ सकती है। इसकी कीमत 87-88 हजार आ सकती है। बताया जाता है सोने का दाम और गिर सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें