Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा: लमगड़ा में आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल, विभिन्न विभागों ने लिया भाग…देखें VIDEO

Ad
खबर शेयर करें 👉

:तहसीलदार करिश्मा जोशी के नेतृत्व में एसडीआरएफ, पुलिस, वन और स्वास्थ्य विभाग ने किया राहत-बचाव कार्यों का अभ्यास

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा जनपद के लमगड़ा तहसील क्षेत्र में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से तहसीलदार करिश्मा जोशी के नेतृत्व में आपदा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीपीपी अब हुई आईटीसी*! लगा बोर्ड! पढ़ें लालकुआं अपडेट...

मॉक ड्रिल में एसडीआरएफ, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

अभ्यास के दौरान जंगल में आग लगने (फॉरेस्ट बर्न) की स्थिति और आपदा पीड़ितों को राहत एवं सहायता पहुंचाने से संबंधित परिस्थितियों का प्रदर्शन किया गया।

ड्रिल के माध्यम से यह बताया गया कि आपदा की स्थिति में किस प्रकार से त्वरित सूचना, बचाव कार्य, घायलों को प्राथमिक उपचार और सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से अंजाम दिया जाता है।

तहसीलदार करिश्मा जोशी ने कहा कि इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के अभ्यास जारी रहेंगे ताकि आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गुरु पूर्णिमा पर भंडारा आयोजित हुआ*! पढ़ें : लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें