

रामनगर। यहां लोक निर्माण विभाग में टेंडर आवंटन प्रक्रिया के दौरान दयाल सिंह पन्नू निवासी बैलपाड़व तथा अन्य 06 लोगों को दबंगई दिखाकर टेंडर प्रक्रिया को बाधित करने, तथा डरा धमकाकर टेंडर अपने नाम करने का प्रयास करना भारी पड़ गया।
उक्त प्रकरण की सूचना का डॉ0 मंजूनाथ टीसी एसएसपी नैनीताल द्वारा तत्काल संज्ञान* लेकर *प्रभारी निरीक्षक श्री सुशील कुमार को तत्काल कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए।
उपरोक्त मामले में पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर जाकर हंगामा कर माहौल खराब करने वालों को तत्काल हिरासत में लिया गया।*रामनगर पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए—**सभी 07 आरोपियों को हिरासत में लिया* *दबंगों के वाहन को सीज किया* *दयाल सिंह पन्नू के कब्जे से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद* *रिवॉल्वर के दुरुपयोग की आशंका पर पुलिस द्वारा तत्काल लाइसेंसी रिवाल्वर जब्त कर लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू।
पुलिस कप्तान ने कहा सरकारी प्रक्रिया में हस्तक्षेप, दबंगई या दहशत फैलाने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को गुंडा अधिनियम व जिला बदर की कार्यवाही झेलनी पड़ेगी।
हिरासत में लिए गए व्यक्ति1. सज्जन सिंह2. दयाल सिंह पन्नू3. नरेंद्र सिंह4. सर्वजीत सिंह5. विक्की सिंह6. सुखराज सिंह7. सरदूल सिंह(सभी निवासी – बन्नाखेड़ा)
पुलिस टीम1. उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह2. उ0नि0 धर्मेंद्र सिंह3. का0 संजय4. का0 भूपेंद्र5. का0 तालिब
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *डॉ सुशीला तिवारी स्कूल की छात्रा खुशी का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में चयन*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डे ने बढ़ाई सक्रियता! पढ़ें : लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *आबकारी विभाग सरकार के निर्देश पर हुआ सक्रिय*! *ताबड़तोड़ छापेमारी*! पढ़ें : नैनीताल जनपद अपडेट…