Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डे ने बढ़ाई सक्रियता! पढ़ें : लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। यहां लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सबसे अधिक ऑन लाइन सदस्य बनाने वाले सेवा निवृत सहायक अभियंता और पूर्व में विधानसभा चुनाव लड़ चुके चंद्रशेखर पाण्डे ने भाजपा सरकार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा भाजपा सरकार ने श्री राम मंदिर और धारा 370 जैसे कई महत्वपूर्ण काम किए हैं तो वहीं उत्तराखंड में संपन्न बजट सत्र में सीएम पुष्कर धामी ने बतौर वित्त मंत्री सदन में जन कल्याणकारी बजट पेश किया उससे राज्य तेजी से विकास की ओर अग्रसर होगा! उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद से युवा सोच सीएम पुष्कर धामी के निर्णयों से सरकार प्रगतिपथ पर अग्रसर है।

उन्होंने कहा लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित किया जाना है जिसे सरकार ने वरीयता देते हुए जल्द ही समाधान का भरोसा दिया है।

जब श्री पांडे से पूछा गया कि क्या आप भी लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से दावेदार हो ? जवाब था मेहनत और संघर्ष में वह कभी पीछे नहीं रहे हैं पांच साल से घर घर और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल रहता हूं और पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं! लेकिन इस चुनाव में पार्टी ने भरोसा जताया तो सीट जीतकर पार्टी की झोली में डालने का वचन पूरा करूंगा!

Oplus_131072

उन्होंने कहा समाजसेवा से बड़ा दूसरा बड़ा धर्म नहीं है इसलिए वह नित्य समाज सेवा भाव से लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों की समस्या सुनते हैं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अनुरोध करते हैं। उन्होंने कहा वह पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं जो आदेश होगा उसका पालन होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *वैलिब्रिज का फीता काटकर सांसद ने किया शुभारंभ*! पढ़ें कैंची धाम अपडेट...देखें vdo

इस अवसर पर उनके साथ वन देवी मंदिर खुरियाख़त्ता के महंत राजेश्वर गिरी महाराज जूना अखाड़ा, भाजपा नेता बलवंत सिंह कोश्यारी, ललित कोरंगा, नारायण सिंह आदि भी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें