Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *समय रहते तटबंध नहीं बने तो सैकड़ों परिवार बेघर हो जाएंगे*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

लालकुआं। बरसात फिर से दस्तक देने वाली है लेकिन अब तक गौला नदी की बाढ़ से बचाव के लिए कोई पहल नहीं होती दिख रही है जो चिंता का विषय है! स्थानीय विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट लगातार इस मामले को लंबे समय से उठा रहे हैं लेकिन किसी के कानों अब तक जूं नहीं रेंग रही है!

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पूर्व सैनिक ‘भूतपूर्व’ नहीं बल्कि अभूतपूर्व हैं*! पढ़ें~ हल्द्वानी में सीएम*पुष्कर धामी* के बोल...

विगत वर्ष त्रासदी देखने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या भी बिंदुखत्ता लालकुआं पहुंची थी, तब उन्होंने कहा था कि ब्रिडकुल को कार्यदाई संस्था नामित किया गया है और जल्द ठोकरों का निर्माण होगा!

दूसरी बरसात फिर आने वाली है लेकिन अभी तक ब्रिडकुल का कहीं अता पता नहीं है! सैकड़ों परिवार नदी के निशाने पर हैं, हर कोई चिंता में डूबा है लेकिन बाढ़ से बचाव के लिए समय पर कोई जागता नहीं दिख रहा है जिससे इस बार त्रासदी का दंश बढ़ सकता है!

लोगों ने कहा है समय रहते निर्माण कार्य शुरू किया जाना चाहिए जिससे सैकड़ों परिवारों को बेघर होने से बचाया जा सके। समाजसेवी संध्या डालकोटिन ने कहा है समय पर तटबंध नहीं बने तो सैकड़ों परिवार बेघर हो जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत को किया नमन*! पढ़ें ~~ कहां था मुख्य कार्यक्रम...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें