Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज*नए साल में सीएम पुष्कर धामी ने दिया पंचायतों को करोड़ों का अनुदान*! पढ़ें : *किसे कितने मिले*…

Ad
खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने प्रदेश की जनता को नव वर्ष मंगलमय की शुभ कामनाओं के साथ त्रिस्तरीय पंचायत को करोड़ों रूपये का अनुदान स्वीकृत किया है जिसे नए साल का तोहफा बताया जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून जनपद से नववर्ष के पहले दिन प्रदेश की ग्रामीण शासन व्यवस्था से जुड़ी एक महत्वपूर्ण घोषणा सामने आई है जिसमें पंचायत प्रणाली को मजबूती प्रदान करने के लिए क्रमशः अनुदान अवमुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *लापता बालिका का लगा सुराग*! पढ़ें : कहां मिली है लोकेशन...

राज्य की 13 जिला पंचायतों, 95 क्षेत्र पंचायतों और 7813 ग्राम पंचायतों को 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत 94 करोड़ 23 लाख 63 हजार रुपये का अनटाइड अनुदान स्वीकृत किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद यह राशि पंचायतों के विकास कार्यों, बुनियादी सुविधाओं और स्थानीय जरूरतों को पूरा करने में सहायक बनेगी।

यह निर्णय इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे वर्ष के प्रारंभ में ही ग्रामीण क्षेत्रों को वित्तीय संबल मिला है। सरकार के हवाले से कहा गया है कि धरातल पर विकास हो इसके लिए सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम भी चला रही है जिससे समस्या का मौके पर समाधान होने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : *निजी स्कूल फिर सरकार के रडार पर*! पढ़ें : क्या है हलचल...

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें