Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *रात को अचानक घर में लगी आग से जलकर *बेटी मरी पिता गंभीर*! पढ़ें कहां हुई घटना…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । यहां रामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत दियारी गांव में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया है । बताया जाता है कि अज्ञात कारणों से एक आवासीय घर में आग लगने से 19 वर्षीय युवती की जलकर मौत हो गई है।जबकि उसे बचाने पहुंचे पिता गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

ADVERTISEMENTS

प्राप्त जानकारी के अनुसार दियारी निवासी गोविंद लाल के मकान में रात करीब 11 बजे एक कमरे में अचानक आग लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल के आसपास लोग सीवर मिला पानी पीने को मजबूर*! ब्लॉक प्रमुख ने मारा छापा तो खुली जिम्मेदार महकमे की पोल! पढ़ें~ भीमताल ब्लॉक अपडेट...vdo

उस समय कमरे में उनकी 19 वर्षीय बेटी मीना आर्य मौजूद थीं, जबकि गोविंद लाल पास के कमरे में खाना खा रहे थे। आग लगते ही उन्होंने बेटी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गए।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना के बाद क्वारब चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया।

चौकी प्रभारी एसआई मनोज अधिकारी ने बताया कि आग की चपेट में आने से मीना आर्य की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी में मनाया गया हिंदी दिवस*! पढ़ें~ हल्द्वानी अपडेट...vdo

घटना की गंभीरता को देखते हुए नैनीताल से अग्निशमन वाहन भी मौके पर पहुंचा, जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सभी इस घटना से बेहद दुखी हैं। लोगों ने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसके लिए सीएम पुष्कर धामी सरकार से परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें