Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: सूचना विभाग की विकास पुस्तिका ‘सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष’ और कैलेंडर ‘देवभूमि रजत उत्सव- संकल्प से सिद्धि’ का विमोचन ! पढ़ें सरकार के तीन साल पूरे होने पर सीएम पुष्कर धामी ने क्या कहा…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सीएम पुष्कर धामी ने आज परेड ग्राउंड, देहरादून में प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रोड शो और जनसभा में सम्मिलित होकर जनता को संबोधित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और अटल आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी वितरित करने के साथ ही सूचना विभाग की विकास पुस्तिका ‘सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष’ और कैलेंडर ‘देवभूमि रजत उत्सव- संकल्प से सिद्धि’ का विमोचन किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सरकार के चार साल बेमिसाल पर सीएम पुष्कर धामी को दीपेंद्र कोश्यारी ने दी शुभकामनाएं*! पढ़ें ताजा अपडेट...

साथ ही कंटेंट क्रिएटर कंपटीशन का डिजिटल शुभारंभ भी किया। दस करोड़ रूपये तक के सरकारी कार्य प्रदेश के स्थानीय ठेकेदारों को ही दिए जाएंगे।

राज्य सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और स्नातक युवाओं को आर्थिक सहायता देने के साथ ही समर्पित मंच के माध्यम से उनके रोजगारपरक कौशल को विकसित करने लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करेगी।

उपनल एवं संविदाकर्मियों को नियमित करने के लिए भी शीघ्र ही एक ठोस नीति तैयार की जाएगी।पिछले तीन वर्षों में हमारी सरकार ने उत्तराखंड के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।

इनमें से कई निर्णय न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए मॉडल बन गए हैं। प्रदेश की विकास यात्रा निरंतर गतिमान रहेगी और ‘संकल्प से सिद्धि’ के मार्ग पर हम पूरे समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: मिशन: २०२७ *तो क्या सीएम पुष्कर धामी को बनना पड़ेगा धुरंधर*! *क्या अंकिता भंडारी प्रकरण बनेगा गले की हड्डी*! पढ़ें : खास अपडेट...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें