Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां! धामी सरकार के तीन साल पर विशेष…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। सरकार के तीन साल पूरे होने पर यहां बहु उद्देशीय शिविर लगाया गया और कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की तीन साल की उपलब्धि को विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने जनता के सामने रखा।

ADVERTISEMENTS

इस अवसर पर सीएम पुष्कर धामी सरकार को तीन साल पूरे होने पर बधाई दी गई। इस दौरान विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने विस्तार से जनसंवाद किया और लोगों की समस्या को सुना। उन्होंने कहा लालकुआं विधानसभा क्षेत्र को सबसे सुंदर विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए प्रयास युद्ध स्तर पर चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक के डायरिया/पीलिया मरीजों को मिले उचित स्वास्थ्य सुविधा*! पढ़ें~~ भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या दिए निर्देश...

सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने भी लालकुआं पहुंचकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया और सरकार के तीन साल पूरे होने पर सीएम पुष्कर धामी सरकार को बधाई दी।

कार्यक्रम का संचालन दिनेश खुलवे ने किया। इस अवसर पर चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी ने भी अपने विचार रखे और लालकुआं की जनता से किए वायदे निभाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि विकास ही उनका लक्ष्य है।

इस दौरान भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय ने कहा कि सरकार के तीन साल पूरे होने पर विकास के लिए सीएम पुष्कर धामी सरकार बधाई की पत्र है और कर्मठ विधायक भी बधाई के पात्र हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आगामी दस सितंबर को होगा सेनानी मिलन समारोह*! पढ़ें ~ क्या कहा मंत्री ने...vdo

पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने भी सरकार के तीन साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि राज्य में विकास धरातल पर उतारने को सरकार लगातार प्रयासरत है उन्होंने भी सीएम पुष्कर धामी सरकार को तीन साल पूरे होने पर बधाई दी है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का, अरुण जोशी, नवीन पपोला, पान सिंह मेवाड़ी, वरिष्ठ नेता हेमंत नरूला, दीवान सिंह विष्ट, ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी, बॉबी सम्मल, संजीव शर्मा, हरीश नैनवाल सहित सैकड़ों लोगों ने शिविर में भाग लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें