Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *जन जन की सरकार पहुंची लालकुआं वालों के द्वार*: पढ़ें : क्या कुछ हुआ इसमें…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। यहां आयोजित बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर में 390 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, 64 शिकायतों का मौके पर निस्तारणजनता की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को विकास खण्ड हल्द्वानी के अम्बेडकर पार्क लालकुआं में आयोजित बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर *जन जन की सरकार जन जन के द्वार* लगाया गया।

ADVERTISEMENTS

शिविर में नैनीताल उधमसिंग नगर क्षेत्र के माननीय सांसद अजय भट्ट,विधायक लालकुआं डॉ मोहन सिंह बिष्ट, उपजिलाधिकारी रेखा आर्या द्वारा जनसमस्याओं को सुना।

शिविर में कुल 70 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 64 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

390 लोगों द्वारा शिविर का सीधा लाभ मिला सभी लाभार्थियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

शिविर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य,आयुर्वेदिक, होम्योपैथी विभाग द्वारा 160 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 6 पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: उप ग्राम प्रधान का चुनाव आज! पढ़ें क्या है समय...

कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि,ओद्यानिक तकनीक की जानकारी देते हुए उन्हें अनुदान पर कृषि यंत्र, बीज, टूलकिट दवा, आदि उपलब्ध कराए गए।

कृषि विभाग द्वारा किसानों से विभागीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की।

शिविर में विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें लाभ दिया गया।

शिविर में विभिन्न समस्याएं समस्याएं प्रमुखता से प्राप्त हुई जिसमें देवरामपुर हल्दूचौड़ ग्रामीण क्षेत्र में सड़क में अतिक्रमण का मामला क्षेत्र से आए लोगों द्वारा रखा गया।

इस संबंध में की गई कार्यवाही की जानकारी लोनिवि से ली गई। विभाग से आए अधिकारी द्वारा अवगत कराया कि राजस्व विभाग के साथ संयुक्त जांच हो गई है अतिक्रमण पर निशान लगाया जा रहा है उसके बाद कार्यवाही की जाएगी।

इस संबंध में सांसद ने 15 दिन में समस्या के समाधान के निर्देश विभाग को दिए।शिविर में लालकुआं के विभिन्न क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या के समाधान हेतु अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की गई।

इस संबंध में क्षेत्रीय सांसद द्वारा मौके पर से ही विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता से दूरभाष पर वार्ता करते हुए 1 मांह के भीतर स्थल चयन कर अधिक क्षमता के विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश देते हुए समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल उतरे बेटे संग मैदान में*! पढ़ें : किसे दिया ज्ञापन...

शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सिंचाईं की समस्या के संबंध में किसानों द्वारा खराब नलकूपों को तुरंत ठीक करने की मांग की गई। इस संबंध में अधिशासी अभियंता नलकूप को निर्देश दिए कि तत्काल खराब नलकूपों की मरम्मत कर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

शिविर में किसनपुर क्षेत्र में हो रही जल भराव की समस्या और पानी की उचित निकासी के संबंध में दर्ज शिकायत के संबंध में लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग को संयुक्त निरीक्षण करते हुए तत्काल समस्या के समाधान के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त शिविर में अन्य प्राप्त समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

कार्यक्रम में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दल जन जागृति कला समिति बिन्दुखत्ता के लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया गया।

शिविर में विधायक लालकुआं डॉ मोहन सिंह बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री योगेश रजवार,अध्यक्ष नगर पंचायत लालकुआं सुरेन्द्र सिंह लोटनी,सदस्य जिला पंचायत दीपा चंदोला, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित दुमका, उपजिलाधिकारी लालकुआं रेखा कोहली, खण्ड विकास अधिकारी हल्द्वानी असगर तनवीर, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ईश्वर सिंह रावत सहित विभिन्न क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, विभागों के अधिकारी,कर्मचारी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें