Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: जीएमटी के बच्चों ने किया नाम रौशन! पढ़ें शांतिपुरी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

शांतिपुरी। यहां ग्रेट मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल शांतिपुरी नंबर 2 तहसील किच्छा यू. एस. नगर के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर दम देखने को मिला। दो खिलाड़ियों ने मुए थाई चैंपियनशिप में जीते पदक।

ADVERTISEMENTS Ad

चेन्नई/शांतिपुरी। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 10 से 12 जुलाई 2026 तक आयोजित ‘प्रो-एम मुए थाई एवं मुए बोरान नेशनल चैंपियनशिप’ में जीएमटी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल और अपने क्षेत्र का मान बढ़ाया है।प्रतियोगिता में स्कूल के जूनियर वर्ग के छात्रों ने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-कनाडा रिश्तों में नया मोड़: पीएम मोदी और कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच फोन पर हुई अहम चर्चा, दिसंबर में होगी बड़ी मुलाकात

जूनियर कैटेगरी में अश्विन कार्की ने रजत (Silver) पदक और आरव सिंह ने कांस्य (Bronze) पदक अपने नाम किया। वहीं, सीनियर कैटेगरी में कोच नितिन रावत ने स्वयं रजत (Silver) पदक जीतकर टीम का नेतृत्व किया।

इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और कोच नितिन रावत के कुशल मार्गदर्शन की सराहना की है। सभी विजेता खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।

स्कूल के प्रबंधक गणेश चंद सहित कई संभ्रांत लोगों ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते कहा कि इन बच्चों ने जहां स्कूल का मान बढ़ाया है वहीं समूचे क्षेत्र का नाम रौशन किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीडीओ की अहम बैठक से खनन विभाग सहित कई गायब! पढ़ें ✓२०/२५ सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें