

बाजपुर। यहां मुड़िया पिस्तौर में नशे के आदी एक युवक ने नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर कृपाण से हमला कर दिया। जिसमें केंद्र के कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने खून से सना हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार गांव मुड़िया पिस्तौर के राजेंद्र सिंह संधू अपने 40 वर्षीय बेटे यशदीप सिंह संधू की नशे की लत से परेशान थे।
बेटे के इलाज के लिए उन्होंने दिल्ली के संबंध समिति नशा मुक्ति केंद्र से संपर्क किया। नशा मुक्ति केंद्र से सरबजीत सिंह निवासी गोविंदपुरी, कालका, नई दिल्ली साथी मोहम्मद दानिश, नरेश कुमार और किशन के साथ यशदीप को लेने उसके घर पहुंच गए।
तभी नशेड़ी ने टीम पर हमला कर दिया, वह कृपाण लेकर एक कर्मचारी पर टूट पड़ा और देखते ही देखते उसने एक नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी की हत्या कर दी।
पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हत्या के आरोपी को कब्जे में लेकर हत्या में प्रयुक्त कृपाण भी बरामद कर लिया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
हल्द्वानीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब जगमगाएंगी शहर की अंधेरी सड़कें, स्ट्रीट लाइट के लिए मिले 1.53 करोड़ रुपये
ब्रेकिंग न्यूज़: *डीएम नैनीताल ने किया चार लोगों को जिला बदर*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता के किस गांव का किया जिला बदर…
आजाद होने के बाद भी अपने हिस्से की लड़ाई लड़ रहे हैं लोकतंत्र के प्रहरी! पढ़ें ~~भारत ने आजादी के बाद क्या सोचा था…