

जल संस्थान, जल निगम स्वास्थ्य, शिक्षा विभागों की समीक्षा ब्लॉक प्रमुख ने परखी विभागों की भविष्य के लिए पानी की प्रोग्रेस जल गुणवत्ता टेस्टिंग रिपोर्ट प्रस्तुतजल, स्वास्थ्य और शिक्षा विभागों की रिपोर्ट ब्लॉक प्रमुख के समक्ष तलब, भविष्य के रोडमैप पर चर्चा
भीमताल। ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में जनहित से जुड़े कई बड़े निर्णय लिए गए।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए ब्लॉक प्रमुख ने कहा जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता है जल जनित रोगों से प्रभावित क्षेत्रों में पानी के स्रोतों की तत्काल जांच करने तथा पेयजल किल्लत वाले स्थानों पर बोरिंग व टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश पेयजल निगम को दिए गए हैं।
इसके साथ ही, स्वास्थ्य विभाग को सभी स्कूलों में बच्चों के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य परीक्षण कैंप आयोजित करने को कहा गया है।

इस तरह की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए ठोस कार्य किए जाए आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए अब भीमताल ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में स्थानीय स्तर पर ‘आपदा किट’ खरीदी जाएगी, ताकि संकट के समय तुरंत प्राथमिक उपचार मिल सके।
बैठक में टी.बी. उन्मूलन की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत भी किया गया।पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने वाले होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
जनसंवाद के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने आपदा राहत, विद्युत आपूर्ति और पेंशन से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, जिस पर ब्लॉक प्रमुख ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया, ग्राम प्रधान लक्ष्मण गंगोला, राधा कुल्याल, प्रदीप कुमार, जितेंद्र चनौतिया, अजय जंतवाल, मोहित आर्य बालम जीना, चंदन जीना, धर्मेंद्र शर्मा, प्रेम मेहरा, महेश भंडारी, नवीन क्वीरा, अजय कुमार, कृष्ण दुर्गा दत्त,अधिशासी अभियंता सुभाष भट्ट, खंड शिक्षा अधिकारी केना चौहान, डॉ हेमंत मर्तोलिया, बीडीओ हर्षित गर्ग, प्रदूषण शुभम गुसाई, सहित अन्य उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
आजाद होने के बाद भी अपने हिस्से की लड़ाई लड़ रहे हैं लोकतंत्र के प्रहरी! पढ़ें ~~भारत ने आजादी के बाद क्या सोचा था…
ब्रेकिंग न्यूज़: *सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन*! पढ़ें ~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
रील के जुनून ने छीनी मासूम की जिंदगी: लालकुआं में भाई की डांट से आहत 8वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़