

लालकुआं:
सोशल मीडिया और रीलों की अंधी दौड़ अब मासूम जिंदगियों पर भारी पड़ने लगी है। लालकुआं के वर्मा कॉलोनी में एक मामूली सी बात पर उपजे गुस्से ने हंसते-खे खेलते परिवार को तबाह कर दिया। सोशल मीडिया पर लगातार रील बनाने से रोकने पर 14 वर्षीय किशोरी ने गुस्से और आघात में आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस हृदयविदारक घटना से न केवल पीड़ित परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालकुआं नगर से सटी वीआईपी गेट स्थित वर्मा कॉलोनी निवासी (स्वर्गीय) संजय सक्सेना की 14 वर्षीय पुत्री राखी सक्सेना, बिंदुखत्ता के एक निजी विद्यालय में कक्षा आठ की मेधावी छात्रा थी। बताया जा रहा है कि राखी को सोशल मीडिया पर रील बनाने की लत लग गई थी। इसी बात से चिंतित होकर उसके 16 वर्षीय बड़े भाई ने उसे डांट दिया और ऐसा करने से मना किया। भाई की फटकार से किशोरी इतनी आहत हुई कि उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपने कमरे में पंखे के कुंडे से फंदा लगा लिया।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की भनक लगते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से किशोरी को गंभीर हालत में हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय भिजवाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बिखर गया बेसहारा परिवार
यह हादसा उस परिवार पर टूटा है जो पहले ही संघर्षों का सामना कर रहा था। मृतका के सिर से पहले ही पिता का साया उठ चुका था। उसकी मां ममता सक्सेना सिडकुल की एक कंपनी में मजदूरी कर अपने तीनों बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं। कमाने वाले पिता को खोने के बाद अब जवान बेटी की इस तरह असमय मौत ने मां की दुनिया ही उजाड़ दी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।
एक गंभीर सबक: बच्चों से संवाद है जरूरी
यह दर्दनाक हादसा आज के दौर के अभिभावकों और किशोरों के लिए एक गंभीर चेतावनी है। विशेषज्ञों का मानना है कि आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया के आभासी संसार में इस कदर उलझ चुकी है कि छोटी-छोटी बातें भी उन्हें डिप्रेशन या अत्यधिक गुस्से की ओर धकेल रही हैं। ऐसे में आवश्यकता इस बात की है कि परिवार बच्चों पर सख्ती बरतने के बजाय उनसे दोस्ताना संवाद कायम करें, ताकि वे मानसिक तनाव के दौर में ऐसा कोई कदम न उठाएं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
भारत-कनाडा रिश्तों में नया मोड़: पीएम मोदी और कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच फोन पर हुई अहम चर्चा, दिसंबर में होगी बड़ी मुलाकात
इंटरनेशनल ठगी का भंडाफोड़: देहरादून के फ्लैट से अमेरिका-कनाडा के नागरिकों को लगा रहे थे चूना, 5 गिरफ्तार
उत्तराखंड विधानसभा का मानसून/तृतीय सत्र: 27 अक्टूबर से गैरसैंण के भराड़ीसैंण में होगा आगाज, राज्यपाल ने दी मंजूरी