

उत्तराखंड। राज्य के पिथौरागढ़ जिले में घास काटने गई एक 54 वर्षीय विधवा महिला की गहरी खाई में गिरने से दुखद मृत्यु हो गई है।
बताया जाता है कि महिला का पैर फिसलने से वह करीब 300 मीटर नीचे पत्थर की चट्टान पर जा गिरीं। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
घटना की सूचना मिलने पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बमुश्किल खाई से निकालकर घर पहुंचाया।
घटना में मृतका की पहचान मझगांव निवासी राधा देवी (54), पत्नी स्वर्गीय जगत सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, राधा देवी 12 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे मल्ली ओरड़ क्षेत्र में घास काटने के लिए गई थी।
इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरीं। करीब 300 मीटर नीचे पत्थरों पर गिरने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। बताया जाता है कुछ समय पूर्व महिला के पति की भी मौत हो गई है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *सीडीओ की अहम बैठक से खनन विभाग सहित कई गायब! पढ़ें ✓२०/२५ सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा…
ब्रेकिंग न्यूज: *धाकड़ धामी सरकार का जबरदस्त फैसला*! पढ़ें~ किस रोग पर लगेगी लगाम…
ब्रेकिंग न्यूज: *दुकान की आड़ में बेच रहा था शराब*! पढ़ें~ कहां पकड़ा गया…