Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *धाकड़ धामी सरकार का जबरदस्त फैसला*! पढ़ें~ किस रोग पर लगेगी लगाम…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

उत्तराखंड। तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला समेत अन्य प्रतिबंधित खाद्य उत्पादों के कारोबार पर धामी सरकार ने बड़ा सुन्दर फैसला लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

अब प्रदेश में ऐसे उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने मंगलवार, 13 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया कर तत्काल आदेश का पालन करना तय कर दिया है।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से पूरे प्रदेश में लागू हो गया है और 13 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेगा। युवा मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद अब प्रदेश में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला या किसी अन्य नाम से बेचे जाने वाले प्रतिबंधित खाद्य उत्पादों का कारोबार नहीं किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *युवा पीढ़ी को बर्बाद करने वाला अदनान कुरैशी चढ़ा STF के हत्थे*! पढ़ें= कितने नशीले इंजेक्शन हुए बरामद...

प्रतिबंध का दायरा केवल दुकानों पर बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि इन उत्पादों के निर्माण, गोदामों में भंडारण, आपूर्ति और वितरण पर भी रोक रहेगी। ऐसे उत्पादों का स्टॉक रखने वाले व्यापारियों और आपूर्ति से जुड़े कारोबारियों को भी आदेश का पालन करना होगा।आपूर्ति श्रृंखला पर रहेगी नजर,

प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को प्रतिबंधित उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग के सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक, सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारियों को भेज दी गई है।

मंडलीय और जिला स्तरीय अधिकारियों को भी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। इसके अलावा आदेश को राजकीय गजट में प्रकाशित कराने की प्रक्रिया भी शुरू की है।

सुरक्षा कानून के तहत लिया फैसलासरकार ने यह कदम खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक (विक्रय प्रतिषेध और निर्बन्धन) विनियम, 2011 के प्रावधानों के तहत उठाया है। खाद्य उत्पादों में तंबाकू और निकोटिन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध संबंधी प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज़: अनिश्चितकालीन धरने के छठे दिन गरमाया माहौल, श्रमिक कैंपों में धांधली और बाहरी नेताओं के दखल पर भड़के ग्रामीण

सरकार के इस कदम को जनस्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब प्रतिबंध का प्रभावी क्रियान्वयन खाद्य सुरक्षा विभाग और जिला प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। सरकार के इस फैसले से बढ़ते गले के कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को कुछ हद तक कम किया जा सकेगा। इस फैसले का स्वागत हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें