Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *सीडीओ की अहम बैठक से खनन विभाग सहित कई गायब! पढ़ें ✓२०/२५ सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने विकास भवन सभागार में 12 अक्टूबर की देर सांय तक 20 सूत्री कार्यक्रम तथा 25 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली। बैठक में 20 सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जनपद में कुल 40 मदो के सापेक्ष 36 मदों में ‘A’ श्रेणी, 3 मदों में ‘B’ श्रेणी तथा 1 मद में ‘D’ श्रेणी प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि 20 सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद की विगत माह प्रदेश में तृतीय रैंकिंग रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *युवा पीढ़ी को बर्बाद करने वाला अदनान कुरैशी चढ़ा STF के हत्थे*! पढ़ें= कितने नशीले इंजेक्शन हुए बरामद...

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करते हुए जनपद की रैंकिंग में और सुधार लाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करें।

इसके अतिरिक्त, बैठक में 25 सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभागों की अद्यप्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में राजस्व विभाग, खनन,जिला प्राधिकरण संबंधित विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण उक्त विभागों की प्रगति की समीक्षा नहीं हो सकी।

इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी, नैनीताल को पत्र प्रेषित कर संबंधित अधिकारियों की अनुपस्थिति के संबंध में आवश्यक कार्यवाही किए जाने का अनुरोध किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बालिका शिक्षा को पंख: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम धामी ने 149 मेधावियों को दिए स्मार्टफोन, कहा— 'बेटियां ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव'

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रमों के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करें तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रगति में सुधार लाते हुए जनपद की स्थिति बेहतर बनाने हेतु प्रभावी प्रयास करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें