Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज़: *सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन*! पढ़ें ~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। यहां राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट के प्रतिनिधि एवं मुख्य अतिथि लक्ष्मण खाती ने फीता काटकर किया और छात्राओं से संवाद किया।

ADVERTISEMENTS

इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न विज्ञान मॉडलों एवं परियोजनाओं का अवलोकन कर उनकी वैज्ञानिक प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचार की सराहना की।


इस अवसर पर युवा नेता/सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन और नवाचार की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *ईवीएम एवं वीवीपैट जागरूकता अभियान शुरू*! पढ़ें ~ विधानसभा चुनाव तैयारी अपडेट...

छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडल उनकी मेहनत, कल्पनाशीलता और सीखने के प्रति उत्साह को दर्शाते हैं। ऐसे आयोजन छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें भविष्य में नई उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं।


सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने कहा कि सांसद अजय भट्ट जी के प्रयासों से पूर्व में भी विद्यालय में हाईटेक शौचालय एवं भोजन गृह सहित विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के बेहतर वातावरण के निर्माण और विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए सांसद जी सदैव प्रयासरत रहे हैं।

उन्होंने विद्यालय परिवार को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी विद्यालय की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सांसद के संज्ञान में लाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएँ मिल सकें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के निर्यात को मिलेगी नई उड़ान: देहरादून में FTA कार्यशाला, 2025-26 में 13,802 करोड़ रुपये पहुंचा प्रदेश का निर्यात


उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विद्यालय परिवार को विज्ञान प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राजकुमार सेतिया , समाजसेवी वीरेंद्र कोरंगा , विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती आशा बिष्ट , राजेंद्र पडियार सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्राएँ एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें