Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ब्रेकिंग न्यूज: *लखन मेहता* बने यूके महिला फुटबाल संघ उपाध्यक्ष! *वीरेंद्र दानू* प्रदेश उप सचिव नियुक्त! पढ़ें खेल समाचार…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

देहरादून। यहां होटल अलकनंदा में आयोजित उत्तराखंड महिला फुटबाल संघ की वार्षिक आम सभा में संगठन के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में प्रदेश में महिला फुटबाल को मजबूत बनाने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जब दीपेंद्र कोश्यारी और विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट गले मिले*! पढ़ें : *क्या होली के रंग में घुला सियासत का रंग*...

आम सभा में गोदावरी थापली को उत्तराखंड महिला फुटबाल संघ का अध्यक्ष चुना गया, जबकि बिंदुखत्ता निवासी लखन मेहता को संघ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

उनके चयन से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है और उनसे महिला फुटबाल को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

बैठक में हेमंत थापा को भारतीय महिला फुटबाल महासंघ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

वहीं वीरेंद्र दानू को प्रदेश उपसचिव तथा नैनीताल जिले का सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज *महिला दिवस पर राज्यभर में आयोजित होंगे जन सुनवाई कार्यक्रम*! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट...

सभा को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में महिला फुटबाल को बढ़ावा देने, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए संगठित और प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने खेल के माध्यम से बेटियों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें