

बागेश्वर। यहां ग्राम पंचायत तुपेड़ के दर्जनों ग्रामीणों की वर्षों की मेहनत की कमाई पोस्ट ऑफिस में फंसी हुई है। ग्रामीणों को अब तक उनकी जमा पूंजी वापस नहीं मिल पाई है, जिससे वे आर्थिक संकट में हैं।
उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया तथा उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। उधर दूसरी ओर डाकघर का भी घेराव किया गया।
गत दिन जिपं उपाध्यक्ष विशाखा खेवताल के नेतृतव में ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंच। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।उपाध्यक्ष खेतवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत तुपेड़ के अंतर्गत आने वाले कई परिवारों ने डाकघर के माध्यम से अपनी बचत राशि खातों में जमा की थी। लेकिन लंबे समय से उन्हें राशि नहीं मिल रही है।
यह मामला पूर्व पोस्ट मास्टर की लापरवाही और अनियमितता से जुड़ा बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब जनता की मेहनत की कमाई किसी भी सूरत में डूबने नहीं दी जाएगी।
ज्ञापन में उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों की सूची भी दी है, जिनकी रकम पोस्ट ऑफिस में फंसी हुई है।
इनमें मोहिनी देवी पत्नी स्व. गोपाल सिंह की 66,000, दीपा देवी पत्नी रमेश सिंह खेतवाल की 80,000, भागी देवी पत्नी प्रेम राम की 50,000, नाथ सिंह पुत्र पदम सिंह की 1,10,000, विमला देवी पत्नी भीम सिंह की 36,000 समेत अन्य ग्रामीणों की राशियां शामिल हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रभावित ग्रामीणों के साथ जिला पंचायत प्रशासन धरना-प्रदर्शन करने को विवश होगा।
इस दौरान दीपक खेतवाल,दीपा देवी,राम सिंह,मेहरबान सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें





Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *समाज सुधार के अग्रदूत ज्योतिराव/सावित्रीबाई फुले*! पढ़ें खास अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *रुद्रप्रयाग में सुबह सुबह भूकंप आया*! पढ़ें कितनी तीव्रता का था भूकंप…
ब्रेकिंग न्यूज: *अपर निदेशक सूचना बोले पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध*! पढ़ें: पत्रकारों ने क्या रखी मांग…